इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़, बाइक सवार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप चल रहा है. इंदौर में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. जिसको लेकर दोनों टीमें इंदौर आई हुए हैं. दोनों टीमें होटल में रुकी हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया की 2 खिलाड़ी होटल से बाहर गईं तो एमआईजी थाना क्षेत्र में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है.

पैदल टहल रही महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़
इंदौर में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के मैच का आयोजन होगा. जिसमें भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इंदौर आए हुई थी. शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाड़ी होटल से एक कैफे जा रही थी. जब वह खजराना रोड पर पैदल टहलते हुए जा रही थी इस दौरान एक बाइक सवार युवक उनके पास आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा. तुरंत महिला खिलाड़ियों ने अपने सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमस को एक मैसेज भेजकर सारी बात बताई.

खिलाड़ियों को गलत तरह से छूने की कोशिश
महिला खिलाड़ियों ने बताया कि, एक युवक उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा है और लगातार छूने का प्रयास कर रहा है. सुरक्षा अधिकारी के पास जैसे ही लाइव लोकेशन भेजी तो डैनी सिमस ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया. तभी वहां एक कार चालक पहुंचा और दोनों महिला खिलाड़ियों से बातचीत की और पूरे मामले की सूचना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

महिला खिलाड़ियों के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमस ने एमआईजी पुलिस से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले अकिल नामक युवक को गिरफ्तार किया है. अकील से पुलिस पूछताछ कर रही है.

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि, ''प्रारंभिक तौर पर आरोपी अकील को महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.'' इंदौर में जिस तरह से महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना घटित हुई है उससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

24 seconds ago
CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…

2 minutes ago
CG : प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत …

CG : प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत …

अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख…

3 minutes ago
CG : जूदेव चौक और बीटीआई तालाब बनेंगे पत्थलगांव की नई पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य तेज ..

CG : जूदेव चौक और बीटीआई तालाब बनेंगे पत्थलगांव की नई पहचान, सौंदर्यीकरण कार्य तेज ..

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों एवं नगरों…

9 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

CG : जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं…

11 minutes ago
CG : शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत …

CG : शिक्षित किसान सोनूराम ने जैविक खेती से गढ़ी सफलता की नई इबारत …

​रायपुर : कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती…

18 minutes ago