छत्तीसगढ़

CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल जनित बीमारियों की रोकथाम पर विशेष जोर

एमसीबी/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गधौरा में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अभियान के तहत गांव के सभी प्रमुख सार्वजनिक हैंडपंपों में निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन कर पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार के मार्गदर्शन एवं सहायक अभियंता जयंत कुमार चंदेल के सहयोग से विभाग की तकनीकी टीम तथा हैंडपंप टेक्नीशियनों ने अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया।

तकनीकी मानकों का पालन करते हुए प्रत्येक सार्वजनिक हैंडपंप में 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग कर क्लोरीनेशन किया गया, जिससे पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं, विषाणुओं तथा अन्य संक्रमणकारी सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि हैंडपंपों का नियमित क्लोरीनेशन पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता बनाए रखने का महत्वपूर्ण उपाय है। विशेष रूप से वर्षा ऋतु के दौरान जल स्रोतों के दूषित होने की संभावना बढ़ जाती है, ऐसे में समय-समय पर क्लोरीनेशन किए जाने से जलजनित रोगों की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है और ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकता है।


अभियान के दौरान विभाग की टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग, पेयजल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि यदि किसी पेयजल स्रोत में पानी की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि आवश्यक परीक्षण एवं उपचारात्मक कार्रवाई समय पर की जा सके। ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित क्लोरीनेशन से उन्हें सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और जलजनित बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी।

उन्होंने पेयजल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंपों के नियमित क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। विभाग का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जलजनित रोगों की प्रभावी रोकथाम करना है।

kgnews

Recent Posts

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : सोलह लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में…

14 minutes ago
CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

CG : पहुंचविहीन केन्द्रों में खाद्यान्न का अग्रिम भण्डारण

उत्तर बस्तर कांकेर, वर्षाकाल के दौरान पहंुचविहीन क्षेत्रों के नागरिकों को राशन की उपलब्धता सुनिश्चित…

17 minutes ago
Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Raipur News: स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, नियमों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर. शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं…

24 minutes ago
CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

CG : जल जीवन मिशन ने 356 परिवारों के जीवन में लाई खुशहाली, अब घर-घर पहुंच रहा शुद्ध पेयजल

महासमुंद , कभी पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करने को मजबूर रहने वाला विकासखंड…

26 minutes ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: केन-बेतवा परियोजना के हर विस्थापित को ₹12.50 लाख, मुआवजे के लिए ₹202 करोड़ अतिरिक्त मंजूर

पन्ना   मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने केन बेतवा लिंक परियोजना से जुड़ी मझगाय…

29 minutes ago
CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

CG : महासमुंद की छात्रा रागनी साहू का इंटरनेशनल मून मिशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर चयन

देशभर से चुनी गईं सिर्फ 20 प्रतिभाएं मिशन शक्ति सेट के तहत बनाएंगी चंद्र उपग्रह…

33 minutes ago