रायपुर,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।
इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को…
मोहला मानपुर चौकी। जिले के अम्बागढ़ चौकी ब्लाक के शिवनाथ नदी में मगरमच्छ दिखने से…
कोंडागांव । उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं, जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु के पूर्व दूरस्थ…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल सक्षम नीति 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन…
सूरजपुर । रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मकर बंधा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया…
बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत चिल्हाटी-गतौरा मार्ग पर पुल के नीचे एक…