छत्तीसगढ़

CG : दादा से जमीन को लेकर लड़ाई, नाती ने किया मर्डर …

सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दी, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। मामूली जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया और एक नाती ने अपने ही 60 वर्षीय दादा की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पीढ़ा गांव का निवासी था और उसका आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष सूरजपुर न्यायालय में पेशी के लिए पहुंचे थे। न्यायालय से लौटने के दौरान पर्री गांव के पास विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि, बड़े नाती ने पहले ट्रैक्टर से अपने दादा को कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका। इसके बाद दूसरे नाती ने चाकू निकालकर वृद्ध पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर एक आरोपी नाती को पकड़ लिया और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हत्या के पीछे की वजहों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता समेत तीन की हत्या के 4 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…

49 minutes ago
UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

UIMR मास्टर प्लान से बदलेगी MP के 6 जिलों की तस्वीर, 5 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…

1 hour ago
नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

नैनो डीएपी और नैनो यूरिया को लेकर जागरूकता अभियान जारी, नुक्कड़ नाटक से किसानों को बताए फायदे

बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

रायपुर.  भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…

2 hours ago
बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

बस्तर मॉडल बना देश में मिसाल: डिजिटल गवर्नेंस और ग्रासरूट ब्यूरोक्रेसी ने बदली सुशासन की तस्वीर

​रायपुर.  प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…

2 hours ago
रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर में डॉक्टरों का कैंडल मार्च, स्टाइपेंड बढ़ाने और आउटसोर्सिंग के विरोध में प्रदर्शन

रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…

2 hours ago