रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से ग्रामीणों की मांग हुई पूरी

सूरजपुर में 11 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से दो सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले के ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए कुल 11 करोड़ 39 लाख 63 हजार रुपये (1,139.63 लाख रुपये) की लागत से दो प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का आज भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया गया।

पहला निर्माण कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग-43 से नया कृष्ण मंदिर होकर सिलफिली बनारस रोड तक (5.20 किमी) का है, जिस पर 6 करोड़ 90 लाख 68 हजार रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।दूसरा निर्माण कार्य एनएच-43 से नावापारा दुर्गाबाड़ी होकर रवीन्द्र नगर (3.96 किमी) तक सड़क निर्माण का है, जिसकी लागत 4 करोड़ 48 लाख 95 हजार रुपये है।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से सैकड़ों ग्रामीण परिवारों को आवागमन की सुविधा, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क और विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भूमिपूजन कार्यक्रम में  स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सड़कों की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा।

Admin

Recent Posts

CG : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को मिली नई जिंदगी …

CG : जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के बर्न यूनिट में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को मिली नई जिंदगी …

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र का एडवांस बर्न…

3 minutes ago
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला! MP हाई कोर्ट ने सरस्वती मंदिर माना, नमाज के अधिकार समाप्त

भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला! MP हाई कोर्ट ने सरस्वती मंदिर माना, नमाज के अधिकार समाप्त

धार  अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद धार्मिक स्थलों से जुड़े सबसे…

22 minutes ago
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट्स की जेब से मिली चीज ने बढ़ाई जांच की उलझन

भोपाल मॉडल और फिल्म एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा भले ही पंचतत्व में विलीन हो गईं पर…

51 minutes ago
गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव

गंगा दशहरा जल के प्रति कृतज्ञता का पर्व-डॉ. मोहन यादव भोपाल भारतीय संस्कृति और हिंदू…

1 hour ago
महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

महंगाई का नया झटका! MP के कई शहरों में पेट्रोल ₹115 पार, डीजल भी पहुंचा ₹100 के करीब

भोपाल   ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के हालातों के चलते देश में एक…

1 hour ago
CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

CG : बैगा ने महिला को कहा टोनही, गांव में हो रहा हिंसक विवाद …

कोरबा। पसान थाना क्षेत्र के कुकरीबहरा गांव में अंधविश्वास और टोनही प्रथा को लेकर हिंसक…

2 hours ago