इंदौर
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने ट्रेनों की औसत गति एवं समयपालनता में सुधार लाने के उद्देश्य से इंदौर स्टेशन से संचालित तीन ट्रेनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किए हैं। इंदौर-असारवा वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के इंदौर से जावरा के बीच के आगमन-प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।
गुरुवार से यह ट्रेन इंदौर स्टेशन से शाम 05.55 की जगह 25 मिनट देरी से रोजाना शाम 06.20 बजे प्रस्थान करेगी। फिर यह देवास (06.46/06.48), उज्जैन (07.28/07.33), नागदा (08.23/08.28), खाचरोद (08.39/08.41), रतलाम (09.50/10.05) एवं जावरा (10.35/10.37) पर निर्धारित आगमन-प्रस्थान करेगी। जावरा से असारवा तक अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है।
अवंतिका एक्सप्रेस के टाइम में समायोजन
अवंतिका एक्सप्रेस के समय में भी समायोजन हुआ है। मुंबई सेंट्रल-इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस के इंदौर आगमन समय को बुधवार से 09.10 बजे के स्थान पर 09.05 बजे कर दिया गया तथा ट्रेन वहीं से बदलते हुए समय पर रवाना हुई। इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस गुरुवार से इंदौर स्टेशन से 05.40 बजे के स्थान पर 05.45 बजे प्रस्थान करेगी।
गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…
बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…
रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…
भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपनी नई पुस्तक 'अपनापन: नरेंद्र मोदी…
भोपाल ईरान जंग के बीच मध्य प्रदेश में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी, CNG के रेट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण :…