भाजपा नेता से जबरन दुष्कर्म कबूलवाया, वीडियो बनाकर करने लगे ब्लैकमेल

रीवा
विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को युवती सहित अन्य आरोपितों ने भाजपा नेता का अपहरण कर लिया और जंगल ले गए। यहां उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रखकर दुष्कर्म की बात कबूल कराई। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। भाजपा नेता ने जब बुधवार को इसकी शिकायत की तो पुलिस ने युवती सहित आठ आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती सहित तीन को हिरासत में लिया है।

अलग-अलग वीडियो बनाए
सेमरिया विधानसभा के भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री नेता दिवाकर द्विवेदी का कहना है कि आरोपित संदीप मिश्रा और प्रतीक सिंह जमीन दिखाने के नाम पर अपने साथ ले गए थे। इस दौरान रास्ते में तीन अन्य लोग मिले। जब वे जंगल के रास्ते पहुंचे तो रिवाल्वर दिखाकर उन्हें डराते-धमकाते हुए वीडियो बनाए गए। एक वीडियो में कार के भीतर दिवाकर द्विवेदी और युवती नजर आ रही है। युवती कपड़े उतारकर दुष्कर्म के आरोप लगा रही है। दूसरे वीडियो में जंगल के अंदर लड़की दुष्कर्म के आरोप लगा रही है, जबकि अन्य वीडियो में दिवाकर से कहा जा रहा है कि तुमने गलत काम क्यों किया। युवती को एक करोड़ रुपये दो। भाजपा नेता भी कह रहे हैं कि हमें जाने दो, हम पैसा दे देंगे।

भाजपा नेता ने भी जारी किया वीडियो
इस मामले का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें भाजपा नेता दुष्कर्म की बात कबूल रहे हैं। बुधवार को दिवाकर द्विवेदी ने सफाई देते हुए वीडियो जारी कर कहा कि उनसे फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपये मांगे गए थे। इस घटना को योजनाबद्ध तरीके से किसी वेबसीरीज की तरह अंजाम दिया गया है। सेमरिया पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत पर आठ आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की बारीकी से की गई तो पता चला कि यह पूरा मामला अपहरण और ब्लैकमेलिंग का है। आरोपित फिरौती के लिए भाजपा नेता को जमीन दिखाने के नाम पर अपने साथ जंगल ले गए और रिवाल्वर अड़ाकर उनका तथाकथित वीडियो बनाया। पुलिस ने सभी आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है- संदीप मिश्रा, एडिशनल एसपी, ग्रामीण। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम

एमपी लॉकर ऐप: नागरिक सेवाओं का सुगम माध्यम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्वचालित दस्तावेज़ खोज…

14 minutes ago
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता से खेलमय हुआ बस्तर, 35 राज्यों की टीमें पहुंचीं

जगदलपुर. जगदलपुर इन दिनों सिर्फ संस्कृति नहीं, खेल की ऊर्जा से भी सराबोर नजर आ…

35 minutes ago
MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

MP में भीषण गर्मी का कहर, 45 शहर हीटवेव की चपेट में; 5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

भोपाल  मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक तरफ…

45 minutes ago
CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

CG : गरियाबंद में सड़क पर महिला का शव रखकर चक्काजाम …

गरियाबंद। जिले के देवभोग स्थित देवमाता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत के…

1 hour ago
CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

CG : धान फसल में संतुलित उर्वरकों के उपयोग हेतु बनाए गए 5 समूह …

बलौदाबाजार। धान फसल में उर्वरको के संतुलित उपयोग हेतु इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा…

1 hour ago
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले CM साय, छत्तीसगढ़ विकास को लेकर हुई अहम चर्चा

रायपुर. दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष…

2 hours ago