रायपुर : मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल,शिवनंदनपुर में 4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

रायपुर

सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 4 करोड़ रुपए के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। महिला एवं बाल विकास मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि इन योजनाओं से आमजन को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।मंत्री मती राजवाड़े ने कहा कि जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ाए जा रहे हैं ताकि लोगों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत प्रमुख कार्य में वार्ड 6 और वार्ड 13 में घाट निर्माण के लिए लगभग 21.87 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृति मिली है।जिससे धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित पहुंच और श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को नदी से जुड़ी सुविधाएँ मिल सकेगी। वार्ड 12 में फुटपाथ निर्माण कार्य के लिए लगभग 27.23 करोड़ की मंजूरी मिली है।स्वीकृति से महिलाओं, बच्चों और आम लोगों के लिए सुरक्षित आवागमन प्राप्त होगा।  वार्ड 13 में लगभग 52.94 लाख की स्वीकृति से नई चौपाटी की स्वीकृति मिली है। जिससे परिवारों व युवाओं के लिए नया मनोरंजन स्थल और स्थानीय व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। 

अन्य बुनियादी कार्यों में बी.टी. रोड निर्माण के लिए 1.28 करोड़ रुपए ,सी.सी. रोड निर्माण  के लिए 3.14 करोड़ रुपए, आर.सी.सी. नाली निर्माण के लिए 1.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़कों व नालियों के बनने से जलभराव की परेशानी कम होगी साथ ही आवागमन सुगम होगा। नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,ये कार्य वर्षों से लंबित थे। इनसे शहर की तस्वीर बदलेगी, छोटे व्यापारी, महिलाएँ व स्कूली बच्चे सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। मंत्री मती लक्ष्मी राजवाड़े ने हमारी चिंताओं को समझकर बड़ा कदम उठाया है।

Admin

Recent Posts

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर समेत चार केंद्रों पर सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा जारी, अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह

रायपुर. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) नई दिल्ली द्वारा सेंट्रल आर्ड पुलिस फोर्स में सहायक…

20 minutes ago
भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में अटका भूमि विकास, मास्टर प्लान की राह में बड़ी बाधा

भोपाल. प्रदेश में भले ही भूमि विकास नियम का मसौदा तैयार किया जा रहा हो,…

30 minutes ago
CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

CG : 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी: रायपुर के महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार…

रायपुर । कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में…

32 minutes ago
CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

CG : सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन…

जांजगीर-चांपा । जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प के अनुरूप संचालित…

38 minutes ago
CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

CG : महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व का सहारा, बुधरी माड़वी के जीवन में आई खुशहाली…

बीजापुर । छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक संबल…

41 minutes ago
हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

हल्की बारिश में दलदल बना सीएम राइज स्कूल मार्ग, छात्रों की बढ़ी परेशानी

भितरवार  भितरवार स्थित सांदीपनी सीएम राइज (मॉडल) स्कूल तक पहुंचने वाला मार्ग एक बार फिर…

49 minutes ago