जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल ने शुक्रवार छुट्टी और रविवार स्कूल का फरमान जारी किया, विवाद

जबलपुर 
शहर में स्कूल की छुट्टी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां अंजुमन इस्लामिया नाम के स्कूल ने शुक्रवार की छुट्टी रखी है और रविवार के दिन स्कूल लगाने का फरमान जारी किया है. इस फरमान के खिलाफ अल्पसंख्यक मोर्चा के एक नेता ने आपत्ति जाहिर की है, उनका कहना है कि स्कूल के स्टाफ और कई अभिभावकों ने इस फैसले को गलत माना है लेकिन स्कूल प्रबंधन उनकी बात नहीं सुन रहा है.मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की गई है. जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले में जांच करके फैसला देंगे.

पाकिस्तान और बांग्लादेश में होती है शुक्रवार की छुट्टी

जबलपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मुजम्मिल अली ने अंजुमन इस्लामिया स्कूल के एक अनोखे फरमान के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की है. मुजम्मिल अली ने कहा, '' स्कूल में एक अनोखा फरमान निकला है, जिसमें स्कूल में साप्ताहिक अवकाश रविवार की जगह शुक्रवार के दिन रखा जाएगा और रविवार के दिन स्कूल लगाया जाएगा. भारत में रविवार की ही छुट्टी होती है, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे मुस्लिम देश में शुक्रवार के दिन की छुट्टी रखी जाती है इसलिए भारत में इस तरह की छुट्टी सही नहीं है. मुजम्मिल ने प्रशासन से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

शुक्रवार की छुट्टी पर मैनेजमेंट की सफाई

इस मामले में अंजुमन इस्लामिया स्कूल के प्रबंधक अनवर अली ने कहा, '' अंजुमन इस्लामिया संस्था पांच स्कूल और एक कॉलेज का संचालन करती है और केवल एक स्कूल नहीं बल्कि सभी स्कूलों में शुक्रवार के दिन की छुट्टी पहले से ही रहती है. मैंने केवल इंग्लिश मीडियम स्कूल की छुट्टी की है और रविवार के दिन इसलिए स्कूल लगाया जा रहा है ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो.''

डीईओ के पास पहुंची अंजुमन की शिकायत

वहीं, जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने कहा, '' हमारे पास यह शिकायत आई है क्योंकि अंजुमन इस्लामिया स्कूल एक निजी संस्था चलाती है ऐसी स्थिति में हमें उनके नियम देखने होंगे. हालांकि, भारत में रविवार को ही छुट्टी की परंपरा है. ऐसी स्थिति में अंजुमन इस्लामिया स्कूल ने मनमाने ढंग से कैसे नियम बदला है, इसे देखना होगा. यदि संस्थान नियम विरुद्ध तरीके से काम करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.''

अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और अंजुमन इस्लामिया स्कूल ने किस नियम के तहत ये बदलाव किया.

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा …

CG : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सीईओ जनपद पंचायत…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड …

CG : सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड …

अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव…

14 minutes ago
CG : तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट …

CG : तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट …

जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की…

28 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

CG : निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

भिलाई नगर ।​ आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी…

37 minutes ago
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! कई शहरों में पेट्रोल ₹109 के पार

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! कई शहरों में पेट्रोल ₹109 के पार

रायपुर  देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज,…

41 minutes ago
CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …

CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त…

47 minutes ago