आंवला नवमी पर मुख्यमंत्री ने किया आंवला पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

रायपुर,

आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों  से युक्त माना गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि यह मान्यता है कि आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने और आंवला फल का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग प्राकृतिक एवं औषधीय वनस्पतियों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी संस्कृति का आधार है, और वृक्ष हमारे जीवन के पोषक हैं। वृक्षों की पूजा करने के साथ ही उन्हें सुरक्षित रखना भी हमारा सामूहिक दायित्व है।

Admin

Recent Posts

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

CG : फर्जी चीफ सेक्रेटरी गिरफ्तार, ये महिला ऐंठ रही थी बेरोजगारों से मोटी रकम …

बालोद। जिले से ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे…

24 seconds ago
CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

CG : 100 बिस्तर एमसीएच अस्पताल से जिलेभर में अभियान की शुरुआत …

बेमेतरा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर रविवार को 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु…

6 minutes ago
CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

CG : बिलासपुर में घर में घुसकर तलवार से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार …

बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला…

11 minutes ago

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुरैना का सोलर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम युगांतरकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

18 minutes ago
CG : फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद …

CG : फरार हिस्ट्रीशीटर गौरव हेपट गिरफ्तार, अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद …

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट को…

19 minutes ago
CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

CG : नकटी के 60 परिवार नवा रायपुर में शिफ्ट, सफलतापूर्वक पुनर्वास …

रायपुर। धरसींवा विकासखंड के ग्राम सम्मानपुर (नकटी) में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के बाद…

48 minutes ago