रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर शनिवार सुबह रायपुर रेलवे स्टेशन पर माहौल कुछ खास रहा। प्लेटफॉर्म पर जैसे ही राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…’ गूंजा, यात्रियों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने उस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया, जबकि कुछ ने ताली बजाते हुए और गीत गुनगुनाते हुए इस पल का स्वागत किया।
राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में यह आयोजन विशेष रूप से किया गया था। स्टेशन पर गूंजते गीत ने यात्रियों को छत्तीसगढ़ी अस्मिता और गर्व की भावना से भर दिया। सोशल मीडिया पर भी इस दृश्य के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अब सभी प्रमुख स्टेशनों पर बजेगा राज्य गीत
छत्तीसगढ़ के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अब राज्य गीत के साथ-साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत भी बजाए जाएंगे। यह पहल रायपुर रेलवे प्रशासन ने NSUI की मांग पर लागू की है। दरअसल, हाल ही में छठ पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि राज्य की पहचान को दर्शाने वाले गीतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इस मुद्दे पर NSUI प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और DRM रायपुर को ज्ञापन सौंपा था। इसमें मांग की गई थी कि स्थापना दिवस और अन्य सरकारी अवसरों पर 1 मिनट 15 सेकंड की अवधि में राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ बजाया जाए।
इस पहल ने न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता को नई पहचान दी है, बल्कि रजत जयंती वर्ष में लोगों को अपनी मिट्टी और परंपरा से जोड़ने का संदेश भी दिया है।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…