राजनांदगांव : राज्य निर्माण के सभी नायकों को सम्मानित करेगी शिवसेना…

आंदोलन में भाग लेने वाले शिवसैनिकों और परिजनों को मिलेगा गौरव

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य उत्साह शिवसेना द्वारा राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल रहे शिवसैनिकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष सम्मान कार्यक्रम 1 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा।

शिवसेना प्रदेश सचिव कमल सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना ने लंबे समय तक संघर्ष किया था। प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पदयात्रा, भोपाल प्रदर्शन, दिल्ली रैली और जंतर-मंतर पर अर्धनग्न प्रदर्शन जैसे आंदोलन किए, जिसके बाद केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा प्रदान किया।

भूमिका निभाई गई
राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर अब उन सभी शिवसैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस अभियान की शुरुआत दुर्ग संभाग से की जाएगी, जहां संभाग प्रमुख एवं किसान सेना प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहला सम्मान समारोह आयोजित होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराम केशरवानी, प्रदेश संगठक राजेश ठावरे, प्रदेश सचिव दिनेश ताम्रकार, प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख शोभा शंकर त्रिपाठी, कामगार उपाध्यक्ष संजीव कुमार सहित विभिन्न जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

See also  रायपुर में बाइक की टंकी पर बैठाकर बनाई खतरनाक रील, पुलिस ने 'इंस्टाग्राम हीरो' की उतारी हेकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *