Rajnandgaon : भारत माला प्रोजेक्ट में निर्माण से व्यापारियों को दिक्कतें…

टेड़ेसरा. भारत माला प्रोजेक्ट के तहत टेड़ेसरा में सड़कों के चौड़ीकरण और नाली निर्माण कार्य के कारण स्थानीय ढाबा संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से महाराजा ढाबा और बाम्बे कोलकाता ढाबा पर निर्माण कार्य के कारण ट्रक नहीं लग पा रहे हैं, जिससे उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

नाली का निर्माण कार्य पहले तीन फीट चौड़ी रखने का तय किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य के दौरान खुदाई 10 से 12 फीट तक गहरी कर दी गई है। इससे न केवल ढाबा संचालकों को व्यापार में दिक्कत हो रही है, बल्कि उनकी रोजी-रोटी भी प्रभावित हो रही है।

आरोप और प्रशासन से अपील :- संचालकों ने कई बार भारत माला प्रोजेक्ट के प्रबंधक से इस समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन अभी तक नाली का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्य को पूरा करने की अपील की है ताकि उनका व्यापार सामान्य हो सके और वे अपनी रोजी-रोटी कमा सकें। यह स्थिति स्थानीय व्यापारियों के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है और उन्हें उमीद है कि प्रशासन शीघ्र इस मुद्दे पर ध्यान देगा।

See also  CG : कलेक्टर का सख्त निर्देश : आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस अनिवार्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *