राजनांदगांव : एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पॉइंट) लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई , तीन चालकों के खिलाफ मामला किया दर्ज…

राजनांदगांव. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुरक्षा को लेकर लालबाग थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को थाना क्षेत्र में एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पॉइंट) लगाकर संदिग्ध वाहनों और चालकों की सघन जांच की गई। थाना प्रभारी लालबाग ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम फरहद चौक के पास शराब के नशे में वाहन चलाने वाले तीन चालकों को पकड़कर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उनके वाहन जब्त किए गए।

पकड़े गए चालकों साजिद पिता उमर कुरैशी, निवासी स्कान विहार फेस-02, रेवाडीह, डोमेन्द्र पिता डीहुराम गावरे, निवासी मचांदुर, थाना गोटाटोला और तोषण कुमार बढाई, पिता छबिलाल, निवासी मचांदुर, थाना गोटाटोला शामिल है। थाना पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और जनसुरक्षा सुनिश्चितहो सके।

See also  राजनांदगांव : यूपी लेकर जा रहे थे 20 लाख का गांजा पुलिस को देख गा​ड़ी छोड़ भागे तस्कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *