राजनांदगांव. राज्योत्सव का आयोजन 2, 3 एवं 4 नवम्बर को सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) में किया गया है। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रथम दिवस 2 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक लोक गायिका आरू साहू द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। 3 एवं 4 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न विकास विभाग की विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल योजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। शाम 4 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *