राजनांदगांव : खड़गांव में बिना लाइसेंस के हजारों के पटाखे जब्त, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ…

राजनांदगांव . देवउठनी एकादशी के दिन खड़गांव में अवैध रूप से पटाखे बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी से बिना लाइसेंस के सैकड़ों पैकेट पटाखे जब्त किए। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन पटाखों का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने जब्ती के दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखों के 110 पैकेट जब्त किए, जिनकी कीमत लगभग रु 11,584 बताई जा रही है।

इनमें विभिन्न प्रकार के अनार, बम व अन्य पटाखे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक खड़गांव के वार्ड 15 के निवासी भीखम लाल रावटे बिना लाइसेंस के पटाखे बेच रहे थे। उनके पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था, जिससे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अनार दाना (16 पैकेट), छोटा अनार दाना, बेस्ट लावर अनार, टॉप टाइगर बम 1 नंबर (24 पैकेट), टॉप टाईगर बम 3 नंबर (7 पैकेट) सहित अन्य पटाखों की जब्ती की गई।

कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने यह भी बताया कि अवैध पटाखों का कारोबार एक अपराध है और इसके लिए सत सजा का प्रावधान है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखों की खरीदारी करें।

See also  CG : दांतों के दर्द से निजात पाने रूट कैनाल उपचार प्रभावी समाधान : डॉ. नवाज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *