सब्जी विक्रेताओं से प्रपत्र में जानकारी आमंत्रित

राजनांदगांव 12 अप्रैल 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जयप्रकाश मौर्य ने आम जनता एवं सभी सब्जी विक्रेताओं (थोक एवं चिल्हर) को सूचित करते हुए कहा है कि 14 अप्रैल 2020 के पश्चात सब्जियों का व्यवसाय प्रत्येक वार्ड में नगर निगम द्वारा निर्धारित स्थलों अथवा घूमने वाले ठेलों के द्वारा किया जाएगा। ठेलें, रिक्शा तथा छोटा हाथी में बेचने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी सब्जी विक्रेताओं को सूचित किया गया है कि निर्धारित प्रपत्र में 13 अप्रैल 2020 दिन सोमवार को दोपहर 2 बजे तक मोबाईल नंबर 94255-64327 वाट्सअप के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। थोक एवं चिल्हर विक्रेता संघ के अध्यक्ष प्रपत्र की प्रति नगर निगम आयुक्त कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। प्रपत्र की प्रति सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रकाशित की जा रही है।

See also  राजनांदगांव : अभिभावकों से सुझाव लेकर के जिला क्रिकेट टीम की तैयारी तेज की जाएगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *