छत्तीसगढ़

भिलाई  : कार बस से टकराकर पेड़ से टकराई, एक की मौत, 5 घायल

रविवार और सोमवार की दरम्यानी आधी रात के बाद दुर्ग के उद्योग विभाग कार्यालय के सामने ह्रदय विदारक घटना हो गया। यहां कार सवार युवा साथी हादसे का शिकार हो गये।

एक की मौत हो गई वहीं कुछ लोगों को सेक्टर नौ में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार यहां एक खड़ी बस से टकराकर के बाद पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार एक युवक की जहां  मौत हो गई वहीं पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान सेक्टर.7 सडक 23 निवासी मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई है जो कि एक प्राईवेट कंपनी में फायनेंसियल एडवाईजर है।

मुतक का अंतिम संस्कार कल पीएम होने के बाद रामनगर मुक्तिधाम में दोपहर 12 बजे के बाद किया जायेगा क्येंकि उनके पिता अवधेश सिंंह किसी कार्य से राउरकेला गये हुए है जो आज आज शाम तक वापस आ जायेंगे। मृतक का एक भाई विकास सिंह पुलिस मुख्यालय में आरक्षक है।

मृतक मुकेश सिंह सेक्टर 7 के छाया पार्षद लल्लन सिंह यादव का साला था और बोल बम महाकाल शिवाय सेवा समिति के संरक्षक व विकास सिंह का सगा छोटा भाई थे। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार. सोमवार की दरम्यानी रात लगभग 3.15 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार पियागो कार क्रमांक सीजी 07 एयू 8234 दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में 6 युवक सवार थे। मालवीय नगर चौक के आगे साइंस कॉलेज के समीप एक खड़ी बस से टकराने के बाद कार पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे युवक मुकेश कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मुकेश के शव को जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया।

वहीं घायलों को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां उन्हें भिलाई के सेक्टर.9 अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। छह महीने के भीतर 581 हादसों में 167 लोगों ने गंवाई जान पुलिस के पास मौजूद आंकड़े के अनुसार दुर्ग जिले में बीते 6 माह में 581 सडक़ हादसे हुए। इन हादसों में 167 लोगों की जानें गई। इन्हीं हादसों में 536 लोग घायल भी हुए है। हादसे का मुख्य कारण बिना हेलमेट और तेज रफ्तार वाहन चलाने का है।

हादसे और मौत का यह आंकड़ा इस वर्ष जनवरी से जून के बीच का है। हालांकि सडक़ हादसे पिछले वर्ष के मुकाबले कम है। लेकिन मौत के आकड़े बढ़ते क्रम पर है। वहीं 6 माह में सडक़ दुर्घटना से 536 घायल भी हुए हैं। इतने हादसों के बाद भी लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रहा। चालक अब भी लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहे हैं। बता दें कि सडक़ हादसे का केवल एक कारण नहीं है।

एक दर्जन से अधिक कारण है जिसकी वजह से हादसे होते हैं। इसमें तेज गति और नशे में रहते हुए वाहन चालन प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा कम उम्र में वाहन चलाने के कारण, अनुभव की कमी, प्रशिक्षित नहीं होने और जर्जर मार्ग के कारण भी हादसे होते हैं। साथ ही मानसिक परेशानी, आंखों की कमजोरी, अल्प निद्रा से भी सडक़ हादसे होते हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

CG : विश्व सिकल सेल दिवस का हुआ आयोजन …

जागरूकता रैली निकालकर दिया सिकल सेल उन्मूलन का संदेश अम्बिकापुर । विश्व सिकल सेल दिवस…

6 minutes ago
CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

CG : Bheem ka Mango (Packed) Green Colour (Mango Ice Candy) असुरक्षित घोषित, खरीद-बिक्री एवं भंडारण बंद करने की अपील …

अम्बिकापुर । आम जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि खाद्य पदार्थ Bheem ka Mango…

8 minutes ago
CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

CG : अनधिकृत अनुपस्थिति एवं विभागीय जांच के उपरांत भृत्य की सेवा समाप्त …

अम्बिकापुर । जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा जारी आदेशानुसार कार्यालय में पदस्थ…

10 minutes ago
CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

CG : शासकीय भूमियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सख्त …

धमधा के ग्राम धरमपुरा में अतिक्रमणकारी के खिलाफ राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई दुर्ग ।…

13 minutes ago
CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

CG : अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को होगा भुगतान, पहले जमा करना होगा शपथ पत्र …

दुर्ग । छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित अस्पृश्यता…

23 minutes ago
CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

CG : पाटन ब्लॉक की सहकारी समितियों में खाद व बीज का पर्याप्त भण्डारण …

पीएम आवास के 15 अपात्रों पर हुई पारदर्शी कार्रवाई दुर्ग । जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा…

26 minutes ago