रायपुर : युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर के टिकरापारा इलाके में आधी रात को युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार पड़ोसी ने युवक की हत्या की है। बताया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान पंडाल के लिए गड्ढा खोदने के विवाद के चलते पुरानी रंजिश चल रही थी। आरोपी दीपक नामदेव ने अपने पड़ोसी कंचन माल पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित दीपक नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना इलाके का है।

See also  CG : सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *