CG : कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 में पहुंचे जिला सीईओ खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित…

सुकमा । बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खेल भावना और ऊर्जा का शानदार नजारा देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, दौड़ और फेंक स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया।

जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सेल्फी जोन में खिलाड़ियों संग तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो खिंचाने वाले जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और आयोजकों को तत्काल फ्री में फोटो प्रिंट देने की व्यवस्था की है। जिससे इन यादगार पलों को सहेजकर रखा जा सकता है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति से आयोजन उत्सव में बदल गया। बस्तर ओलंपिक ने एक बार फिर साबित किया कि खेल न केवल प्रतिभा का मंच हैं, बल्कि समाज में एकता, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक भी हैं।

See also  विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *