CG : राष्ट्रगीत के 150 वर्ष : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत

रायपुर,

 राष्ट्रगीत के 150 वर्ष : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत
 राष्ट्रगीत के 150 वर्ष : वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत

राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त संचालक प्रेमलता चंदेल, संयुक्त संचालक आरसीएच डॉ निर्मला यादव सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” का सामूहिक गान कर मां भारती के प्रति अपनी श्रद्धा व एकता का भाव प्रकट किया। कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति की अलख से ओतप्रोत रहा।

“वंदे मातरम्” मात्र एक गीत नहीं, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा है। 19वीं सदी में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह अमर गीत 1896 में पहली बार कांग्रेस अधिवेशन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया। स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान इस गीत ने जन-जन में आज़ादी की चेतना जगाई और 1950 में संविधान सभा द्वारा इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा मिला।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्वास्थ्य संचालनालय परिवार ने संकल्प लिया कि राष्ट्रगीत की भावना को आत्मसात कर भारत को “सुजलाम, सुफलाम, सुखदाम” बनाने में हर संभव योगदान देंगे, और देश के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago