CG : हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, राहगीरों की लगी भीड़…

बलौदाबाजार । जिले में एक अनोखा सड़क हादसा चर्चा का विषय बन गया। रोहंशी–वटगन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर देसी मसाला शराब की बोतलें बिखर गईं, जिन्हें देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने बोतलें उठाईं तो कई वहीं टूटकर फैल गईं।

घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक शराब से भरा बैग लेकर रोहंशी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शराब से भरा बैग फट गया और बोतलें सड़क पर फैल गईं। घायल युवकों को 108 एंबुलेंस की मदद से पलारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अवैध शराब सप्लाई की आशंका
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, युवक अवैध शराब की सप्लाई के लिए शराब लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बटगन और आसपास के इलाकों में अवैध शराब तस्करी सक्रिय है और इसमें अक्सर कम उम्र के युवकों को पैसों के लालच में इस्तेमाल किया जाता है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसका गंतव्य कौन था।

स्थानीय चर्चा
घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा रही कि हादसे के बाद सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें राहगीरों के लिए “चांदी” साबित हुईं, क्योंकि कई लोगों ने मौके से बोतलें उठाकर ले लीं। पुलिस ने हालांकि मौके से कुछ शराब की बोतलें जब्त कर ली हैं और अवैध परिवहन की जांच शुरू कर दी है।

kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

9 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

9 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

9 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

9 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

9 hours ago