एआईबीईयू-निफ्टू ने सेफ्टी शूज़ के अंतर राशि के भुगतान की रखी माँग
भोपाल
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (NFITU) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यूनिट के महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनारायण गिरी के नेतृत्व में बीएचईएल प्रबंधन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (एचआर) श्री टी.यू. सिंह और एजीएम (एचआर) श्री आरिफ सिद्दीकी से कर्मचारियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा सेफ्टी शूज़ की बची हुई राशि के भुगतान पर चर्चा की। बैठक में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आशीष सोनी,कोषाध्यक्ष श्री विशाल वाणी, एवं संगठन सचिव श्री राजमल बैरागी भी उपस्थित रहे।
यूनियन ने बताया कि गत वर्ष कर्मचारियों को सेफ्टी शूज़ के एवज में ₹1600/- का भुगतान किया गया था, जबकि इस वर्ष कंपनी द्वारा सीधे सेफ्टी शूज़ उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹800/- है। इस पर यूनियन ने प्रबंधन से माँग की कि शेष ₹800/- (डिफरेंस अमाउंट) कर्मचारियों को भुगतान के रूप में दिया जाए।
यूनियन का कहना है कि इस कदम से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। AIBEU–NFITU ने स्पष्ट किया कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…