बी एच ई एल भोपाल की प्रतिनिधि यूनियन द्वारा कर्मचारी हित में उठी आवाज

एआईबीईयू-निफ्टू ने सेफ्टी शूज़ के अंतर राशि के भुगतान की रखी माँग
भोपाल

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU) संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (NFITU) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यूनिट के महासचिव एवं निफ्टू के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनारायण गिरी के नेतृत्व में बीएचईएल प्रबंधन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जीएम (एचआर) श्री टी.यू. सिंह और एजीएम (एचआर) श्री आरिफ सिद्दीकी से कर्मचारियों के हित से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा सेफ्टी शूज़ की बची हुई राशि के भुगतान  पर चर्चा की। बैठक में यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आशीष सोनी,कोषाध्यक्ष श्री विशाल वाणी, एवं संगठन सचिव श्री राजमल बैरागी  भी उपस्थित रहे।
यूनियन ने बताया कि गत वर्ष कर्मचारियों को सेफ्टी शूज़ के एवज में ₹1600/- का भुगतान किया गया था, जबकि इस वर्ष कंपनी द्वारा सीधे सेफ्टी शूज़ उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹800/- है। इस पर यूनियन ने प्रबंधन से माँग की कि शेष ₹800/- (डिफरेंस अमाउंट) कर्मचारियों को भुगतान के रूप में दिया जाए।
यूनियन का कहना है कि इस कदम से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि उनके मनोबल में भी वृद्धि होगी। AIBEU–NFITU ने स्पष्ट किया कि वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और आगे भी ऐसे मुद्दों पर आवाज उठाती रहेगी

Admin

Share
Published by
Admin
Tags: BHEL Bhopal

Recent Posts

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

CG के मुख्य सचिव ने PM आवास 2.0 टास्क फोर्स की बैठक ली, पात्र आवासहीनों को जल्द पक्का घर देने के निर्देश

रायपुर. मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में प्रधानमंत्री आवास…

24 minutes ago
तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तीस वर्षों से लंबित सरदार सरोवर परियोजना का सर्वसम्मति से समाधान होना बड़ी उपलब्धि :…

28 minutes ago
‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

‘वर्दी पुलिस की, दिल अपराधियों के साथ’— हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, DGP को सर्कुलर जारी करने का आदेश

ग्वालियर मध्य प्रदेश में अपराधियों को कानूनी लूपहोल (कमियों) का फायदा पहुंचाकर कोर्ट से छुड़ाने…

1 hour ago
हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

हाईकोर्ट से CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी को बड़ी राहत! 62 नहीं, 65 साल की उम्र में होंगे रिटायर

इंदौर  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. माधव…

1 hour ago
CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

CG : प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में पंचवर्षीय तथा वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर, जिला खनिज संस्थान न्यास निधि प्रबंधकारिणी समिति की बैठक कलेक्टर निलेशकुमार महादेव…

1 hour ago
CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

CG : मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

09 जुलाई तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं महासमुंद, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष…

1 hour ago