मध्यप्रदेश

MP – 328 करोड़ रूपये से होगा सीहोर जिले की विद्युत अधोसंरचना का सुद्दढ़ीकरण

भोपाल : मंगलवार, जुलाई 4, 2023

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि सीहोर जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 328 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इनमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 201 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 127 करोड़ रूपये के कार्य स्वीकृत किये गए हैं।

स्वीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में एक अति उच्च दाब उप केंद्र का निर्माण, 132/33 के.व्ही. अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 120 किलोमीटर 132 के.व्ही. लाइन निर्माण, 12 नवीन 33/11 के.व्ही. उप केंद्र निर्माण, 27 उच्च दाब उप केंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 42 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 1743 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 742 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य, 1592 किलोमीटर उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे सीहोर जिले की लगभग 13 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

CG : एक्सिस बैंक की मनमानी पर आयोग ने दिखाई सख्ती, ग्राहक के खाते से काटी गईं राशि दिलाई वापस …

बलौदाबाजार। बैंक द्वारा ग्राहक के ओवर ड्राप्ट खाते से बिना जानकारी राशि काटे जाने एवं…

3 minutes ago
CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

CG : भाठागांव ओवरब्रिज के पास पानी की मेन पाइप लाइन फटा …

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार रात पानी की मेन पाइप लाइन…

6 minutes ago
CG : किसान ने जहर सेवन कर किया सुसाइड …

CG : किसान ने जहर सेवन कर किया सुसाइड …

कोंडागांव. फरसगांव क्षेत्र के एक किसान की मौत ने ग्रामीण अंचलों में बढ़ते मानसिक दबाव…

11 minutes ago
CG : LPG सिलेंडर किसी दूसरे को डिलीवरी की, गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज …

CG : LPG सिलेंडर किसी दूसरे को डिलीवरी की, गैस एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज …

बिलासपुर। तारबाहर स्थित विनोद गैस एजेंसी पर घरेलू गैस सिलिंडर की फर्जी डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ताओं…

20 minutes ago
CG : शराब दुकान के सेल्समैन के घर पुलिस की रेड, बनाई जा रही थी नकली शराब …

CG : शराब दुकान के सेल्समैन के घर पुलिस की रेड, बनाई जा रही थी नकली शराब …

बलौदाबाजार। जिले की शराब दुकानों में चल रहे कथित गोरखधंधे का एक चौंकाने वाला मामला…

24 minutes ago
CG : अटल आवासीय बिल्डिंग में पुलिस की रेड, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ …

CG : अटल आवासीय बिल्डिंग में पुलिस की रेड, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ …

कवर्धा। जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बुधवार…

31 minutes ago