CG : किसान ने जहर सेवन कर किया सुसाइड …
कोंडागांव. फरसगांव क्षेत्र के एक किसान की मौत ने ग्रामीण अंचलों में बढ़ते मानसिक दबाव की गंभीर तस्वीर सामने रख दी है. जुगानी कैंप निवासी 65 वर्षीय केशव हलधर ने कथित तौर पर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार खेत में फसल अवशेष जलाने के दौरान आग पड़ोसी खेत तक पहुंच गई थी, जिससे मक्का फसल और ड्रिप पाइप को नुकसान हुआ. दोनों पक्षों के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर सहमति भी बन गई थी. इसके बावजूद बुजुर्ग किसान लगातार मानसिक तनाव में था. सोमवार को उसका शव जंगल में मिला, जहां से जहर का डिब्बा भी बरामद हुआ. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
प्राकृतिक आपदाओं में जान गंवाने वाले तीन परिवारों को प्रशासन ने आर्थिक सहायता स्वीकृत की है. कलेक्टर आकाश छिकारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की है. करपावंड और मेटावाड़ा में डूबने से हुई मौत के मामलों में परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं दरभा क्षेत्र के छिंदावाड़ा कावारास गांव में हुई मृत्यु के मामले में आश्रितों को संयुक्त रूप से सहायता मिलेगी. प्रशासन का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देना प्राथमिकता है. इस सहायता से पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है.
रायगढ़। रायगढ़ रेलवे स्टेशन और एक एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने…
धमतरी। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त, सुनियोजित एवं प्रभावी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार का…
रायपुर। शनिवार को डंगनिया में हुई 10 लाख नगद लूट का पुलिस ने खुलासा कर…
सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए…
आमजन को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा रायपुर : प्रदेश में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं…