राजनांदगांव : दुर्ग का महावीर महाविद्यालय बना रहा है ‘रजिस्टर्ड डॉक्टर’…

राजनांदगांव. स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम जोड़ते हुए दुर्ग स्थित महावीर प्राकृतिक एवं योग विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय युवाओं को बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंस (बीएनवाईएस) पाठयक्रम के माध्यम से ‘रजिस्टर्ड डॉक्टर’ बनने का सुनहरा अवसर दे रहा है। इस प्रतिष्ठित पाठयक्रम में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा की आवश्यकता नहीं है।

वर्ष 2002 में स्थापित यह संस्थान पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर से संबद्ध है और नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। पांच वर्षीय डॉक्टरेट स्तर का यह कोर्स (चार वर्ष शैक्षणिक+एक वर्ष इंटर्नशिप) आधुनिक चिकित्सा विज्ञान और प्राचीन भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पद्धति का समन्वय कराता है। प्रवेश के लिए 10+2 (बायोलॉजी ग्रुप) में सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। महाविद्यालय में प्रति वर्ष 100 सीटें उपलब्ध हैं।

बीएनवाईएस डिग्रीधारी छात्र सरकारी अस्पतालों, योग केंद्रों, शिक्षण संस्थानों, स्वास्थ्य रिसॉर्ट्स तथा एआईआईएमएस (एम्स) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चिकित्सक या योग विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर सकते हैं। साथ ही, इच्छुक विद्यार्थी स्वयं का क्लिनिक या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र भी प्रारंभ कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बिना नीट के चिकित्सा क्षेत्र में समाजसेवा का सपना साकार करना चाहते हैं।

kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

6 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

6 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

6 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

6 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

7 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

7 hours ago