रायपुर : नापतौल विभाग द्वारा राजधानी के 102 संस्थानों में जांच

राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा के लिए लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को सही कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जरूरत के मुताबिक सामग्री मुहैया कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने नापतौल विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के दुकानों में सामग्रियों और उसके मूल्यों का सतत् परीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अनियमितता बरतने वाले संस्थानों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने को कहा है। नापतौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा 11 अप्रैल को राजधानी के 102 छोटे-बड़े व्यापारिक संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान संतोषी नगर स्थित एक संस्थान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *