राजनांदगांव : मेडिकल की जगह शराब दुकान खोले , वार्डवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया….

राजनांदगांव. संस्कारधानी में शराब दुकान के विस्तार को लेकर जनता में उबाल है। नंदई क्षेत्र में प्रीमियम शराब दुकान खोले जाने पर गुरुवार को वार्डवासियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यह पूर्णत: आवासीय क्षेत्र है, जहां महिलाओं और बच्चों का लगातार आवागमन रहता है। शराब दुकान खुलने से वातावरण बिगड़ेगा, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा और क्षेत्र की शांति भंग होगी।

वार्डवासियों ने बताया कि एक महीने पहले तक यहां मेडिकल खुलने की बात कही जा रही थी। दुकान के अंदर काउंटर और रैक तैयार किए गए, दवाइयां बिकनी भी शुरू हो गईं, लेकिन बुधवार रात अचानक ही ‘प्रीमियम शराब दुकान’ का बोर्ड लगा दिया गया। देर रात विभिन्न ब्रांड की शराब की खेप पहुंची और गुरुवार से बिक्री भी शुरू कर दी गई।

पहले ही दिन दुकान पर पहुंचे कुछ लोगों ने नशे में तीन कुत्ते के पिल्लों को रौंद डाला। विरोध की सूचना पर बसंतपुर पुलिस, आबकारी अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को देखते हुए दुकान को फिलहाल बंद करा दिया। शहर की जनता अब सवाल पूछ रही है- क्या संस्कारों की नगरी में नशे का बाजार खुलेगा?

बताया गया कि दुकान के संचालन के लिए न तो पार्षद की और न ही क्षेत्रवासियों की एनओसी ली गई थी। यह सब तब हुआ जब एक दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल 150 वीं जयंती पर गुरुद्वारा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नशामुक्त समाज का निर्माण करने स्कूली बच्चों सहित उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई थी। आसपास के रहवासियों में इसे लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। रोष बना हुआ है।

आस्था का अपमान

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ‘संस्कारधानी’ को ‘शराबधानी’ में बदल रही है। महावीर स्वामी के नाम की कॉलोनी में शराब दुकान खोलना धार्मिक आस्था का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो जनता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

नंदई क्षेत्र में खुल रही प्रीमियम शराब दुकान को लेकर वार्डवासियों के विरोध की शिकायत मिली थी। फिलहाल शराब दुकान को बंद करा दिया गया है।

kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

5 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

5 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

6 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

6 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

6 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

6 hours ago