रायपुर : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सिख समुदाय के लोगों को कल 13 अप्रैल बैसाखी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। श्री बघेल ने कहा कि बैसाखी का त्यौहार खुशहाली का त्यौहार है। इसे हर साल सभी मिल-जुल कर उत्साह से मनाते हैं। श्री बघेल ने सिख समुदाय से देश में व्याप्त कोरोना संकट को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए घरों में ही परिवार के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है।

See also  पीएनबी के एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम में ऑल इंडिया गोल्ड मेडलिस्ट सीए, सीएस, सीएमए आयुष गर्ग ने दिए उद्योगों के विकास के सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *