कोरिया

कोरिया : अनुसूचित जन जाति आयोग अध्यक्ष ने की वनाधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा

लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय कर आवेदकों को लाभ पहुचाने के दिए निर्देश

कोरिया, 05 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जन जाति आयोग के अध्यक्ष  भानुप्रतापसिंह ने जिले के सोनहत प्रवास के दौरान जनपद पंचायत सभा कक्ष में समीक्षा बैठक सह भेंट मुलाकात की उन्होंने कहा कि छ0ग0 राज्य अनुसूचित जाति आयोग को सिविल न्यायालय की शक्तियां प्राप्त है, जिसके कारण आयोग की कार्य प्रणाली माननीय न्यायालय की कार्य प्रणाली के अनुरूप जांच, सुनवाई, स्थल निरीक्षण आदि की कार्यवाही प्रकरण की शिकायत,आवेदन की गम्भीरता के आधार पर तय करते हुए विधि सम्मत कार्यवाही की जाती है। उन्होने बताया कि आयोग में प्राप्त शिकायत की गंभीरता के अनुरूप स्थापना विषय के अतिरिक्त शिकायत,अभ्यावेदन पर संबंधित विभाग एवं व्यक्ति को सीधे या राजस्व व पुलिस अधिकारी के माध्यम से जांच,निरीक्षण कराने की कार्यवाही की जाती है।
   सिंह ने वनाधिकार पट्टा वितरण की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों पर त्वरित निर्णय लेकर आवेदकों को लाभ पहुचाने को कहा। उन्होने आदिम जाति विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुवे आश्रम शाला एवम छात्रावास में पुस्तक, गणवेश वितरण, अन्य सुविधाएं जैसे पेयजल, भोजन आदि सुनिश्चित करने केे निर्देश संबंधित विभाग को दिए। उन्हेंने पंचायत विभाग, राजस्व, महिला बाल विकास विभाग, कृषि शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजना का लाभ वंचित वर्गों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।  सिंह ने उपस्थित जन मानस को जाति प्रमाण पत्र सरलीकरण के संबंध में जानकारी दी गई। पंडो समाज द्वारा पण्डो जाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर प्रकरण निराकरण करने हेतु आयोग अध्यक्ष से आग्रह की गई।
   बैठक में मुख्य रूप से पण्डो समाज, कंवर समाज, गोंड समाज, राजवाड़े समाज, रविदास समाज के पदाधिकारी के अतिरिक्त गुलाब चौधरी, राजन पांडे,  कृष्णा राजवाड़े, कृष्ण कुमार राजवाड़े, मनमति, प्रकाश चंद पैकरा, तहसीलदार प्रतीक जयसवाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी ए.पन्ना, एवम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

मैनपाट में ‘नाशपाती’ की मिठास

रायपुर  छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…

35 minutes ago
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

35 minutes ago
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…

49 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से करेंगे संवाद

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

50 minutes ago
देशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान

देशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान

भोपाल  प्रदेश को नशामुक्त बनाने और विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों…

1 hour ago
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर उप महालेखाकार पेंशन एवं निधि रायपुर ने सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2025-26…

1 hour ago