CG : देर रात डीजे बजाने वालों पर शिकंजा, वाहन और साउंड सिस्टम जब्त…

सूरजपुर । जिले में देर रात तक तेज ध्वनि में डीजे और साउण्ड बाक्स बजाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते रात विश्रामपुर थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के तेज आवाज में साउण्ड बाक्स बजाने की सूचना पर पुलिस ने साउण्ड बाक्स और एम्पलीफायर को जब्त कर साउण्ड सिस्टम संचालक एवं तेज ध्वनि से साउण्ड बाक्स बजाने वाले के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।

डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने थाना प्रभारियों को डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर डीजे व साउण्ड सिस्टम का उपयोग के लिए अनुमति लेने एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग से आमजनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो यह सुनिश्चित कराने तथा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन थाना प्रभारी विश्रामपुर प्रकाश राठौर के द्वारा क्षेत्र के डीजे संचालकों व गणमान्य नागरिकों की बैठक लेकर माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जनहित में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए सख्त हिदायत दी थी कि विधिवत् अनुमति लेकर और तय वक्त में ही डीजे और साउण्ड बाक्स का उपयोग किया जाए और किसी भी स्थिति में तय वक्त के बाद तेज ध्वनी से डीजे व साउण्ड बाक्स न बजाने की हिदायत दी थी।

दिनांक 15-16 नवम्बर 2025 की दरम्यिानी रात्रि में थाना विश्रामपुर पुलिस रात्रि गश्त पर थी इसी बीच सूचना मिली कि ग्राम तलवापारा में तेज ध्वनि से साउण्ड बाक्स बजाया जा रहा है जिससे आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति के तेज आवाज से साउण्ड बाक्स बजाते पाए जाने पर 2 नग साउण्ड बाक्स व 1 नग एम्पलीफायर जप्त कर गुड्डू खुलेखीन देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी तलवापारा तथा साउण्ड सिस्टम संचालक विशाल गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी शिवनंदनपुर थाना विश्रामपुर के विरूद्ध धारा 4, 5, 15(1) कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है।

तेज ध्वनि से डीजे बजाने की दे सूचना। सूरजपुर पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि डीजे बजाने के पूर्व विधिवित् अनुमति लेकर तय वक्त तक ही डीजे व साउण्ड बाक्स का उपयोग करें। नियमों का उल्लंघन कर बिना अनुमति, तय वक्त के बाद तेज गति से डीजे बजाने वालों, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का दुरूपयोग कर तेज साउण्ड का उपयोग करने वालों की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम सूरजपुर के मोबाईल नंबर 9479193999 पर दे ताकि ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

3 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

3 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

3 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

4 hours ago