मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा किसानों की मोटर पंप चोरी पर बड़ी कार्रवाई

सतना, राजगढ़ और खरगोन जिलों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश – कुल 22 मोटर पंप तथा अन्य संपत्ति जप्त

भोपाल
किसानों द्वारा सिंचाई कार्य के लिए उपयोग की जा रही मोटर पंप की चोरी की घटनाओं के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेष सतर्कता और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विभिन्न जिलों की पुलिस टीमों ने त्वरित प्रभावी कार्रवाई करते हुए सक्रिय चोरी गिरोहों का पर्दाफाश किया तथा कुल 22 मोटर पंप और अन्य संपत्ति बरामद करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

सतना जिला – 12 मोटर पंप बरामद
थाना कोठी पुलिस ने लगातार हो रही मोटर पंप चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। घटनास्थलों की बारीकी से जांच, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर एक सक्रिय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कुल 12 मोटर पंप बरामद किए गए, जो किसी एक जिले में की गई सबसे बड़ी बरामदगी है।

राजगढ़ जिला – 8 मोटर पंप और 1 मोटरसाइकिल जप्त
राजगढ़ पुलिस ने किसानों की मोटर चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर 5 आरोपियो को गिरफ्तार कर चोरी गई 8 मोटरें और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

खरगोन जिला – 2 मोटर पंप और 1 मोटरसाइकिल जप्त
थाना करही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मोटर पंप चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर 2 मोटर पंप बरामद किये गये।

मध्यप्रदेश पुलिस ने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में लगे मोटर पंपों की सुरक्षा के लिए उचित एहतियाती उपाय करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मध्यप्रदेश पुलिस किसानों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए …

CG : MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए …

रायपुर/जम्मू। MP बृजमोहन अग्रवाल ने कटरा में आदिशक्ति मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। अपने…

2 minutes ago
CG : दीप ने लिया विकराल रूप, घर आग की चपेट में …

CG : दीप ने लिया विकराल रूप, घर आग की चपेट में …

बिलासपुर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित 27 खोली इलाके में सोमवार शाम एक…

12 minutes ago
सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान

सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता के समन्वित मॉडल से बनी नई पहचान

सड़क सुरक्षा में देवास पुलिस का प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन — राहत, उपचार और जागरूकता…

21 minutes ago
राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…

राजनांदगांव | अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई है। जिला…

21 minutes ago
राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव : गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी की पात्रता…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज के गणित विषय में 58 में से 55 छात्रों को एटीकेटी…

26 minutes ago
मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन देव मीणा ने जीता…

32 minutes ago