छत्तीसगढ़

रायपुर : जिले के 4387 विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अंत्योदय राशन कार्ड

पहाड़ी कोरवा परिवारों को उनके गांव के नजदीक उचित मूल्य दुकान में हर माह मिलता है समय पर राशन

रायपुर, 05 जुलाई 2023

पहाड़ी कोरवा परिवारों को उनके गांव के नजदीक उचित मूल्य दुकान
पहाड़ी कोरवा परिवारों को उनके गांव के नजदीक उचित मूल्य दुकान

जिला प्रशासन द्वारा जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का प्राथमिकता से अंत्योदय राशन कार्ड बनाया जा रहा है। अब तक लगभग 4387 परिवारों को राशन कार्ड बना कर दिया गया है।
    दूरस्थ क्षेत्रों के पहाड़ी कोरवा परिवारों को उनके नजदीक के उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह समय पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा हैै। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग से प्राप्त सूची अनुसार जिले के विभिन्न ग्रामों में निवासरत् दिव्यांगजनों का खाद्य विभाग द्वारा पात्रतानुसार निःशक्तजन एवं अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया है।
    खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन दिव्यांगजनों का नाम, उनके परिवार के  राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा है उनका पृथक से राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। ऐसे प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारी जिनके मुख्या दिव्यांग है उनको अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जा रहा है। वर्तमान में जिले में सामान्य राशन कार्ड और प्राथमिकता वाले राशन कार्ड और दिव्यांगजनों को शत् प्रतिशत राशन कार्ड जारी किया गया है।
    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत् 1 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 10 किलो चावल प्रति माह, 2 सदस्यीय प्राथमिकता वाले राशनकार्ड धारी को 20 किलो प्रति माह, 3 से 5 सदस्यीय राशनकार्ड धारी को 35 किलो प्रति माह तथा 5 से अधिक सदस्यीय वाले प्राथमिकता राशन कार्डधारी को 7 किलो प्रति सदस्य के हिसाब से प्रति माह राशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार अन्त्योदय राशन कार्डधारी को 35 किलो चावल प्रति माह दी जा रही है। साथ ही मात्र 17 रूपए की सस्ते दाम पर 1 किलो शक्कर भी दिए जा रहें है। अनुसूचित क्षेत्रों में प्रति परिवार 2 किलो आयोडीन युक्त नमक तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1 किलो ग्राम आयोडीन युक्त नमक निःशुल्क दिया जा रही है। वहीं अनुसूचित विकासखण्ड एवं माडा क्षेत्र के हितग्राहियों को प्रति माह मात्र 5 रूपए प्रति किलो की दाम पर 2 किलो चना वितरण भी किया जा रहा है।
    अधिकारियों ने बताया कि एकल निराश्रित और निःशक्तजन राशनकार्डधारी को प्रतिमाह प्रति राशनकार्ड 10 किलो निःशुल्क चांवल दी जा रही हैं। इसी प्रकार एक सदस्यीय एपीएल राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रतिकिलो के हिसाब से 10 किलो चावल, 2 सदस्यीय को 20 किलो चावल तथा 3 या अधिक सदस्यीय सामान्य राशनकार्डधारी को 10 रूपए प्रति किलो की दर से प्रतिमाह 35 चावल का दिए जा रहें है।

kgnews

Recent Posts

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

CG : नवप्रवेशी बालिकाओं का आत्मीय स्वागत, हर्षाेल्लास से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय श्रवण बाधितार्थ…

18 seconds ago
CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

CG : स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ में…

2 minutes ago
CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

CG : तखतपुर-कुकुसदा सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण के लिए निविदा को मंजूरी

24.8 करोड़ से 16.5 किमी सड़क का होगा निर्माण रायपुर , राज्य शासन ने मुंगेली…

5 minutes ago
CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

CG : माय भारत जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक …

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के सतत् एवं प्रभावी क्रियान्वयन…

10 minutes ago
CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

CG : दावा-आपत्ति 9 तक …

धमतरी । मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत बीते 5 जुलाई…

12 minutes ago
CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

CG : एग्रीस्टेक पंजीयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय-सीमा में शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करें: कलेक्टर …

धमतरी । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन की प्रगति, लंबित प्रकरणों…

15 minutes ago