राजनांदगांव : जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान पंजीयन 6 माह के लिए निलंबित

कमियों और अनियमितताओं के चलते आयुष्मान भारत एवं शहीद वीर नारायण सिंह योजना से पंजीयन निलंबित

राजनांदगांव । राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीकृत निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर राज्य नोडल एजेंसी को जांच प्रतिवेदन प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है। प्राप्त निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य विभाग की गठित जांच टीम द्वारा जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान व्याप्त कमियों के आधार पर अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

जिसके पश्चात अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को पत्र प्रेषित कर सभी कमियों को पूर्ण करा लेने एवं भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होने हेतु आश्वस्त कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग जांच टीम द्वारा पुन: जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान योजनांतर्गत प्राप्त कमियों के अतिरिक्त अन्य अनियमितता पायी गई।
जिला स्तरीय गठित टीम द्वारा प्राप्त कमियों के आधार पर जांच प्रतिवेदन तैयार कर जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत पंजीयन 6 माह हेतु निलंबित किए जाने के संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी की ओर आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुशंसा पत्र प्रेषित किया गया था।

जिला स्तरीय जांच समिति द्वारा प्रेषित जांच प्रतिवेदन के आधार पर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी रायपुर से प्राप्त अनुमोदन पश्चात अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्टेडियम रोड बसंतपुर राजनांदगांव को जारी पत्रानुसार योजना के दिशा-निर्देशानुसार अस्पताल द्वारा योजनांतर्गत नेवो-नाटाल केयर पैकेज अंतर्गत एनआईसीयू में किए गए चारों प्रकरण को निरस्त करते हुए अस्पताल का योजनांतर्गत पंजीयन आगामी 6 माह के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही अस्पताल संचालक जय तुलसी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल राजनांदगांव को निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल में उपयोग की जाने वाली योजना संबंधी समस्त प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने एवं योजनांतर्गत नये क्लेम प्रकरण पंजीकृृत नहीं करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे.…

21 seconds ago
CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

CG : रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण …

रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की…

9 minutes ago
CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

CG : शॉर्ट सर्किट से फिल्टर प्लांट में लगी आग, बिजली सप्लाई बंद किया गया …

जगदलपुर। शहर के नयामुंडा स्थित पुराने फिल्टर प्लांट और पानी टंकी परिसर में शुक्रवार शाम…

14 minutes ago
CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

CG : जोन कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और ईई के तबादले …

रायपुर। बिलासपुर नगर पालिक निगम में लंबे समय से एक ही जोन में पदस्थ अधिकारियों…

21 minutes ago
जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

जबलपुर के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 07 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  जबलपुर जिले के थाना मझौली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

11 hours ago
छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन

रायपुर छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में अब ढर्रे पर काम नहीं चलेगा। लोक शिक्षण संचालनालय…

11 hours ago