छत्तीसगढ़

CG : आज एनएचएम संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय …

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह आयोजन दोपहर 2:50 बजे से 3:50 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री इस दौरान कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. यह प्रेस वार्ता सुबह 11:30 बजे वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित होगी. जानकारी के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल, केंद्र सरकार की विकास नीतियों और उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जा सकती. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में संचालित विकास योजनाओं और आगामी रणनीतियों की जानकारी भी साझा की जाएगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य और केंद्र सरकार के बीच विकास कार्यों के समन्वय के लिहाज से इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

kgnews

Recent Posts

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

CG : जिला पंचायत CEO नंदनवार ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण …

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की…

8 minutes ago
CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

CG : खैरागढ़ में अवैध शराब परिवहन पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले के केसीजी अंतर्गत गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के…

12 minutes ago
CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

17 minutes ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

25 minutes ago
CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

35 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

39 minutes ago