सांसद चंद्रशेखर और डॉ. रोहिणी घावरी विवाद तेज, सांसद पर माता-पिता को जेल भिजवाने की धमकी का आरोप

इंदौर 

उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और इंदौर की रहने वाली उनकी कथित पूर्व प्रेमिका डॉ. रोहिणी घावरी के बीच का विवाद अब और उग्र हो गया है। डॉ. रोहिणी ने सांसद पर अपने बुजुर्ग माता-पिता को जेल भिजवाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट करते हुए रोहिणी ने चंद्रशेखर को खुला चैलेंज दिया है।

माता-पिता को लेकर दी चेतावनी
स्विट्जरलैंड में रह रहीं डॉ. रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे मम्मी-पापा मेरे लिए भगवान समान हैं। उन्हें थोड़ी भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश मत करना, वरना मैं इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए लिखा कि फिर अमित शाह भी तुम्हें बचा नहीं पाएंगे। रोहिणी ने साफ कहा कि लड़ाई मुझसे है तो मुझसे लड़ो, पूरे देश में मेरे खिलाफ एफआईआर करवाओ या मेरी हत्या करवा दो, लेकिन परिवार को बीच में मत लाओ।

जानी दुश्मन बनने का ऐलान
एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए लिखा कि मैं तुम्हारी दुश्मन नहीं थी, लेकिन अब जानी दुश्मन बन गई हूं। अब तुझे पूरी तरह से खत्म करूंगी। उन्होंने लिखा कि जब बात माता-पिता पर आती है तो बच्चे हर मर्यादा लांघ देते हैं। रोहिणी ने भारत वापस आने का संकेत देते हुए चंद्रशेखर को इंतजार करने की चेतावनी दी है।

इंदौर के साधारण परिवार से हैं रोहिणी
डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली एक सफाईकर्मी की बेटी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया और 2019 में उच्च शिक्षा के लिए स्विट्जरलैंड गईं। वहां पढ़ाई के दौरान ही वह चंद्रशेखर के संपर्क में आईं और दोनों कथित तौर पर तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। वर्तमान में वह स्विट्जरलैंड में नौकरी करने के साथ एनजीओ भी चलाती हैं।

पहले भी दे चुकी हैं सुसाइड की धमकी
यह विवाद नया नहीं है। करीब दो महीने पहले भी डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर सुसाइड करने की धमकी दी थी। उन्होंने चार घंटे के भीतर तीन पोस्ट किए थे, जिनमें से एक में चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि मेरा जीवन बर्बाद करके खुशियां मना रहे हो, आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए अपनी लाश भी भारत न लाने की बात कही थी। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

रायपुर  यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रेल अधोसंरचना का व्यापक आधुनिकीकरण…

18 minutes ago
कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल

रायपुर कृषि उत्पादन आयुक्त  सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ कृषि विभाग गुणवत्तापूर्ण…

43 minutes ago
टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र…

53 minutes ago
बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बुंदेलखंड अब बदल रहा है, केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से आएगी हरियाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन से देश…

1 hour ago
स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों की बदलेगी खेती और सिंचाई की तस्वीर

भोपाल मध्यप्रदेश का इंजीनियरिंग मार्वल यानी चमत्कार 'स्लीमनाबाद टनल' करीब-करीब तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…

2 hours ago
इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर के नए जिला अस्पताल में पहले दिन 462 मरीज पहुंचे, 13 MRI और 4 टीकाकरण हुए

इंदौर. पश्चिम क्षेत्र में धार रोड स्थित नवनिर्मित 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में गुरुवार से…

2 hours ago