CG : बीएलओ ने वार्डों में घर-घर पहुंचकर गणना पत्रक किए एकत्रित

एमसीबी, विशेष मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मनेंद्रगढ़ नगर क्षेत्र में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक एकत्र करने का कार्य तेजी से जारी है। वार्ड क्रमांक 11 में बीएलओ शारदा ताम्रकार ने अपने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चंदा यादव और अनीता यादव के गणना पत्रक प्राप्त किए। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 19 में बीएलओ शांति को ने मौके पर पहुंचकर राजकुमारी साहू और सुरेश साहू के गणना पत्रक वापस लिए। वार्ड क्रमांक 20 के बूथ क्रमांक 02 में भी बीएलओ दीपू रजक ने सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए, सपन सरकार और बेनिभूषण सरकार के साथ ही बिना बघेल पति विनोद बघेल के गणना पत्रक एकत्र किए। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी बीएलओ क्षेत्र में सक्रिय हैं और मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए लगातार घर-घर सर्वे कर रहे हैं। अभियान के दौरान संबंधित बीएलओ नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें , किसी भी अनजान व्यक्ति को OTP या व्यक्तिगत जानकारी न देने और सभी प्रक्रियाओं के लिए केवल आधिकारिक चैनलों का उपयोग करने की अपील भी कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में चल रही यह गतिविधि मतदाता सूची को अधिक सुव्यवस्थित और सटीक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है, जिससे आगामी चुनाव में सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।

kgnews

Recent Posts

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…

2 minutes ago
CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…

4 minutes ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

गरियाबंद । राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के…

16 minutes ago
CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

रायपुर। किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और…

17 minutes ago
एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा…

25 minutes ago
CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

बालोद। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया…

26 minutes ago