CG : युवा रत्न सम्मान हेतु 5 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन

गौरेला पेंड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभागद्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान, सेवाओं और अभिनव प्रयासों को सम्मानित करने हेतु युवा रत्न सम्मान योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित होने के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत व्यक्तियों और संस्थाओं के योगदान को मान्यता देने तथा सम्मानित करने के उद्देश्य से 5 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

युवा रत्न सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से सामाजिक, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी दिव्यांगजन क्षेत्र कला, संगीत एवं लोक कला शामिल है। इन क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित प्रत्येक युवा को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, पदक, प्रमाणपत्र, शॉल प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, साधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए व्यक्ति को 2.5 लाख रुपये, स्वैच्छिक संगठन को 5 लाख रुपये का विशेष छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिस वित्तीय वर्ष हेतु पुरस्कार प्रदान किया जाना है, उसके अनुसार 1 अप्रैल को आयु 15 वर्ष पूर्ण तथा 31 मार्च को 29 वर्ष से कम होना अनिवार्य है। इच्छुक युवा एवं संगठन अपने आवेदन कार्यालयीन समय में कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में 5 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।

kgnews

Recent Posts

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

MP-राजस्थान सीमा विवाद सुलझाएगा 124 साल पुराना नक्शा, मंदसौर के धनवाड़ा गांव की जमीन पर बढ़ा विवाद

मंदसौर  मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील का धनवाड़ा गांव एक बार फिर…

34 minutes ago
दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार

दतिया विधानसभा उप निर्वाचन-2026 निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज युवाओं ने दिया मतदान जागरूकता…

53 minutes ago
महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा

उज्जैन  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास में देशभर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण

भोपाल  मध्यप्रदेश में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस और नवीनीकरण की प्रक्रिया को तेज और…

1 hour ago
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

11 hours ago