खंडवा के वोटर्स का गलत मैपिंग विवाद: भोपाल-दतिया के BLO की चूक से मचा हड़कंप

खंडवा
एसआईआर के कार्य में बीएलओ द्वारा शुरुआत में की गई टेबलटॉप एक्सरसाइज का खामियाजा मतदाताओं के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसी कार्यशैली की भेंट चढ़े शहर के कुछ मतदाता अब अपना नाम खोज रहे हैं। भैरोतालाब वार्ड की अमीना पत्नी शरीफ का नाम भोपाल की हजूर विधानसभा में बीएलओ द्वारा मैप कर दिया गया। अमीना का मायका भुसावल का है और शहर में परिवार के साथ निवास कर रही हैं। भोपाल से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

इसी प्रकार रमा कॉलोनी निवासी रितु शर्मा का नाम दतिया के डिरोलीपर गांव में बीएलओ द्वारा मैप कर दिया गया है, जबकि इनका मायका राजगढ़ का है। इस प्रकार के कुछ मामले शहर में सामने आ रहे हैं जो कि मतदाताओं के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं।
 
इसे लेकर पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन प्रफुल्ल शुक्ला ने बताया कि यह भोपाल बीएलओ स्तर पर मैपिंग की त्रुटि है। उन्होंने बताया कि यह बीएलओ द्वारा शुरुआत में की गई टेबलटॉप एक्सरसाइज के दौरान हुई होगी। एक जैसे नाम होने के चलते ऐसा हुआ होगा। मतदाता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि बीएलओ जब मतदाता की जानकारी गणना पत्रक के आधार पर भरेगा तो वहां स्वीकार नहीं होगा और सही मतदाता की जानकारी भरने के लिए वहां के बीएलओ को यह नाम अनमैप करना पड़ेंगे। जैसे ही वहां से अनमैप हुआ कि यहां का बीएलओ मतदाता की जानकारी भर सकेगा। इस प्रकार के नामों को लेकर हम लोग भी वहां के निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर त्रुटि से अवगत करवाने के साथ नाम को अनमैप करवाएंगे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

13 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

13 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

13 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

13 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

13 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

13 hours ago