SIR पर कांग्रेस का मंथन, उपमुख्यमंत्री साव का तंज—बिहार में हल्ला, जनता से मिला जवाब

रायपुर

छत्तीसगढ़ में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर मंथन को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 24 को रायपुर पहुचेंगे. एसआईआर प्रक्रिया के मंथन में जुटी कांग्रेस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने एसआईआर को लेकर खूब हल्ला मचाया था. कांग्रेस ने वोट चोरी का आरोप लगाया था, लेकिन बिहार की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया. इसके बावजूद कांग्रेस बेबुनियाद बातें कर के भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि एसआईआर पहली बार नहीं, बल्कि बरसों से होते आ रहा है. कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है, इसलिए अब जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है. जैसे बिहार की जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया है, उसी तरह अन्य राज्यों की जनता भी उन्हें जवाब देगी.

भारत-दक्षिण अफ्रिका का मैच छत्तीसगढ़ के लिए होगा यादगार : उपमुख्यमंत्री

रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका के दूसरे वनडे मैच को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद है. राजधानी रायपुर में इंटनेशनल वनडे मैच होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है. 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आगाज होगा. ये मैच छत्तीसगढ़ के लिए यादगार होने वाला है.

ACB-EOW की रेड, उपमुख्यमंत्री बोले- जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं

प्रदेशभर में आबकारी और डीएमएफ घोटाला मामले में लगभग 18 ठिकानों पर एसीबी-ईओडब्ल्यू की रेड कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दोनों मामलों में लंबे समय से इन्वेस्टिगेशन चल रही है. दोनों ही मामलों की जांच पहले से ही की जा रही. जांच के आधार पर यह कार्रवाई हो रही है. जांच एजेंसी अपना काम कर रही है.

ऐतिहासिक होगा डीजी कॉन्फ्रेंस : उपमुख्यमंत्री

डीजी कॉन्फ्रेंस को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने डीजी कॉन्फ्रेंस के लिए इस वर्ष छत्तीसगढ़ को चुना है. देशभर के वरिष्ठ अधिकारी एक मंच पर जुटेंगे. आने वाले समय की कार्ययोजना पर चर्चा होगी. यह बहुत ऐतिहासिक कॉन्फ्रेंस होने जा रही है.

Admin

Recent Posts

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन

नर्मदापुरम बना प्रदेश का एकमात्र जिला जहां चारों प्रकार का होता है रेशम उत्पादन मालाखेड़ी,…

25 minutes ago
भोपाल की सड़कों पर हाई-टेक ड्रोन कैमरों की नजर, लाइव फीड से कट रहे चालान

भोपाल की सड़कों पर हाई-टेक ड्रोन कैमरों की नजर, लाइव फीड से कट रहे चालान

भोपाल   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अगर आप अपनी गाड़ी किसी व्यस्त सड़क किनारे…

47 minutes ago
कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा

कलेक्टर्स आबकारी नीति का कड़ाई से कराएं पालन: उप मुख्यमंत्री देवड़ा नियमों का उल्लंघन करने…

53 minutes ago
MP में भाजपा का बड़ा मिशन, हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचेंगे सांसद-विधायक

MP में भाजपा का बड़ा मिशन, हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचेंगे सांसद-विधायक

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल…

54 minutes ago
’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

10 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

10 hours ago