CG : लोक कला महोत्सव में लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल प्रथम कोण्डागांव जिले का बढ़ाया मान

रायपुर, जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। यह उपलब्धि हमारे समृद्ध जनजातीय कला-संस्कृति और जिले के कलाकारों की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है।”

मेहनत और संघर्ष के बाद मिला यह मुकाम
    टीम की सदस्य आरती नेताम, निवासी हरवेल ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “मेहनत और संघर्ष के बाद हम इस मुकाम तक पहुँचे हैं। हमारी टीम को जहाँ भी बुलाया जाता था, हम पूरे समर्पण से प्रस्तुति देते थे। पंचायत स्तर से शुरू की गई यह यात्रा राज्य स्तर तक पहुँची और हमें राष्ट्रपति जी के हाथों सम्मान मिला। हमारे लिए यह गर्व का क्षण है। जिला प्रशासन ने हमें जो अवसर दिए, उसके लिए हम बेहद आभारी हैं।”
उल्लेखनीय है कि राज्यस्तरीय मंच पर कोंडागांव की टीम ने जिस नृत्य विधा का प्रदर्शन किया, उसने उपस्थित दर्शकों समेत निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह दल जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में पहले ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयनित हुई थी।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

2 hours ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

2 hours ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

3 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

3 hours ago