प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, मंत्री सारंग बोले–‘अपराधी कोई बख्शा नहीं जाएगा’

भोपाल 

राजधानी भोपाल में सरेराह लाठी-डंडों से हमले की लगातार घटनाओं के बाद विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा था। रविवार शाम चार इमली इलाके में तीन बदमाशों द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल होने के साथ ही कुछ अन्य क्षेत्रों से भी ऐसे ही वीडियो सामने आए थे। विपक्ष ने इसे लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है और पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। बता दें कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोनिया ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पूरी भाजपा सरकार सो रही हैं। गृह विभाग सो रहा है। भोपाल क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। शहर में गुंडे बदमाशों का आंतक जारी है। 

मंत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना 
इसी दौरान राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं पर उठाए गए सवालों पर भी सारंग ने कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि “यदि किसी को चुनाव आयोग की किसी प्रक्रिया से आपत्ति है तो उसे आयोग के पास जाकर शिकायत करनी चाहिए। यह देश लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। चुनाव, मतदाता सूची और प्रक्रियाएँ रूटीन का हिस्सा हैं। बिना तथ्यों के ट्वीट कर संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना सही नहीं है। सारंग ने आगे कहा कि करोड़ों वोटरों और लाखों कर्मचारियों की मेहनत से चुनाव प्रक्रिया चलती है। ऐसे में बेबुनियाद बयानबाजी से वे हतोत्साहित होते हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि “राहुल गांधी सिर्फ संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का काम करते हैं। उन्हें थोड़ी गंभीरता और परिपक्वता लानी चाहिए।  

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

CG : मेटाडोर के ड्राइवर ने वीडियो बनाकर किया सुसाइड, मर्सिडीज मालिक जांच के घेरे में …

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से…

17 hours ago
CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

CG : अजीब घोटाला मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में, मंगलसूत्र चांदी का नहीं होने का दावा …

एमसीबी। जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। योजना…

17 hours ago
राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली …

राजनांदगांव,। शहर के बजरंगपुर नवागांव से सटी पटरी पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिस…

17 hours ago
CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

CG : ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन …

धमतरी । जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, युवाओं की प्रतिभा को निखारने तथा…

17 hours ago
CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

CG : विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली …

धमतरी । विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी द्वारा…

17 hours ago
CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

CG : जल अर्पण दिवस पर अतिरिक्त सचिव कमल किशोर सोन मरादेव कार्यक्रम में शामिल हुए …

धमतरी । भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं जल जीवन मिशन…

18 hours ago