राजनांदगांव, कृषि विभाग के अफसरों ने कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों में दबिश दी। उन्होंने बिना लाइसेंस बिक रही दवा एवं कीटनाशक को जब्त किया है। अफसरों ने जब्ती और सुपुर्दगी की कार्रवाई कर दीनूराम वर्मा, मेसर्स वर्मा कृषि केन्द्र लखोली एवं रमेश परमार मेसर्स भारत कृषि केन्द्र गंज चौक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रबी सीजन को ध्यान में रख अफसरों ने जिलेभर के कृषि केन्द्रों में निरीक्षण शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के लखोली, गंज चौक, नंदई क्षेत्र में दबिश दी गई।

डॉ. बीरेन्द्र अनंत सहायक संचालक कृषि ने बताया कि प्रतिबंधित दवा एवं कीटनाशक जिनका उपयोग नहीं करना है इससे फसलों को नुकसान हो सकता है ऐसी दवा और किट नाशकों को जब्त किया गया है। मंगलवार को निरीक्षण के दौरान बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशक का विक्रय करते पाए गए है। उनके विरूद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं 1971 की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई। कीटनाशक विक्रय परिसरों में दबिश के दौरान संध्या कोचरे सहायक संचालक कृषि, रमशीला गौरकर, कीटनाशी निरीक्षक एवं मिथलेश साहू की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *