कोरबा। जिला सेनानी के एक आदेश से नगर सैनिकों में हड़कंप मच गया है। जनरल परेड में गैरमौजूद रहने के कारण 127 नगर सैनिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सैनिकों में आक्रोश देखा जा रहा है। यह मामला ब्रिटिश काल से चले आ रहे नियमों की वर्तमान प्रासंगिकता की जांच से जुड़ा है। जिला सेनानी कार्यालय में सप्ताह में दो दिन, सोमवार और गुरुवार को जनरल परेड आयोजित की जाती है। इन नोटिसों में अनुपस्थित रहने वाले सैनिकों को अलग-अलग दिनों में कार्यालयीन अवधि में जिला सेनानी कार्यालय में तलब किया गया है।
कई महिला नगर सैनिक जिला मुख्यालय से दूर-दराज के इलाकों में तैनात हैं। उन्हें परेड में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें आवाजाही में मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई महिला सैनिक मां भी हैं, जिनके लिए बच्चों की देखभाल के साथ परेड में शामिल होना मुश्किल होता है। इस मामले में जिला सेनानी प्रभारी एके एक्का से जानकारी लेने के लिए कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। जिला सेनानी कार्यालय के पुरुष और महिला सैनिकों ने जनरल परेड में गैरहाजिर रहने पर जारी नोटिसों पर एक ही जगह हस्ताक्षर किए हैं। कुछ महिला सैनिकों को छूट मिलने के बावजूद नोटिस जारी किए गए, जिसके बाद वे अठारह दिनों के छुट्टी पर चली गईं।
भोपाल मध्यप्रदेश में सुशासन, प्रभावी प्रशासनिक समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ बनाने…
भोपाल दमोह जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने एक दिवसीय बेमेतरा प्रवास के दौरान जिले…
रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आज…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान आज भिलाई स्थित लोकांगन परिसर…
रायपुर शासन-प्रशासन की सफलता का वास्तविक पैमाना जनता के प्रति उसकी संवेदनशीलता, जवाबदेही और कार्य…