बेटी को पीटने का अफसोस हुआ तो महिला ने खा लिया सल्फास, रास्ते में तोड़ा दम

बेटी को पीटने का अफसोस हुआ तो महिला ने जहर खा लिया। महिला को उपचार के लिए टांडा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। भराड़ी थाना के तहत पंचायत मरहाणा के गांव बप्याड़ में यह  घटना घटी। बप्याड़ गांव की चंद्रेश कुमारी (37) ने बुधवार को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन उसे भराड़ी अस्पताल ले गए, जहां से बुधवार शाम उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। हमीरपुर से देर रात उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस को दिए बयान में चंद्रेश कुमारी ने बताया था कि उसकी बेटी बुआ के घर जाने की जिद कर रही थी।

उसे पहले स्कूल की छुट्टियों का काम पूरा करने का कहा, लेकिन वह जिद पर अड़ी रही। गुस्से में आकर बेटी की पिटाई कर दी, जिसके बाद वह रोने लगी।  बेटी का पीटने का अफसोस हुआ और खुद ही घर में रखी सल्फास की दवा खा ली। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

See also  CG : भारी बारिश के बीच कार चालक ने दिखाया रफ्तार का कहर, बाइक सवार को मारी टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *