छत्तीसगढ़

भिलाई  : कर्मचारियों के प्रदर्शन से रिसाली कार्यालय मेे पसरा सन्नाटा

नगर पालिक निगम रिसाली के कर्मचारी शुक्रवार को धरना देते गेट पर ही बैठे रहे। इस दौरान कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।

आयुक्त आशीष देवांगन कार्यालय पहुंचे और प्लेसमेंट कर्मचारियों से रूटिन का कार्य कराया। अपनी मांगों को लेकर निगम कर्मचारी सुबह 10 बजे से मुख्य गेट पर जमा हो गए थे।

इस दौरान उन्होंने मांग क्यो जायज है इस पर नुक्कड़ सभा भी की। कर्मचारियों ने मांग पूरा करने नारे भी लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि वे नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते है, लेकिन उन्हे वाजिब हक नहीं मिल रहा है। सरकार उन्हें उपेक्षित कर रही है।

प्रदर्शनकारियों में स्वायत्तशासी शासकीय कर्मचारी संघ रिसाली के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ कुशवाहा, चंद्रपाल हरमुख  के अलावा नलनिश मिश्रा, विवेकरंगनाथ, किरण वर्मा, अखिलेश वर्मा, कमलेश, टेकराम आदि उपस्थित थे।

कार्य नहीं हुआ बाधित आंदोलन का असर रिसाली निगम क्षेत्र के दैनिक कार्य जैसे साफ सफाई व जल प्रदाय बाधित नहीं हुआ। कार्य की जिम्मेदारी एक दिन पूर्व ही प्लेसमेंट के तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों को दे दी गई थी।

आयुक्त ने सुबह मॉर्निंग विजिट के तहत दैनिक होने वाले कार्यो का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य का किया निरीक्षण आवश्यक पेंडिग फाइलों का निराकरण करने के बाद आयुक्त विजिट पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने निगम क्षेत्र में चलने वाले कार्याे का निरीक्षण किया और संबंधित एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

6 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago