आंगनबाड़ी सहायिका द्वारा वार्ड पंच का कॉलर पकड़ कर थप्पड़ जड़ देने के बाद बेइज्जती महसूस कर वार्ड पंच द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक के रैरुमाखुर्द चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूपखना की है।
वहीं इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल ग्राम भालूपखना फिटिंगपारा निवासी वार्ड पंच समयनाथ मांझी गुरुवार की दोपहर को अपने घर के आंगन में गोपीराम मांझी के साथ बातचीत कर रहा था, इसी दरमियान गांव का ही बुधराम मांझी वहां पहुंचा।
मिली जानकारी के मुताबिक समयनाथ ने बुधराम को 25 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसके बदले वह बुधराम के खेत पर खेती करता था। इसी सिलसिले में दोनों के मध्य बातचीत शुरू हो गयी। बुधराम ने समयनाथ से अपना खेत वापस करने की मांग की। साथ ही आंगनबाड़ी सहायिका से 25 हज़ार रुपए लेकर उसके रकम लौटने के बात कही।
इसी दौरान आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा एक्का वहां से गुजर रही थी। प्रभा को देखकर समयनाथ ने बुधराम से कहा ‘इन लोग तेरे को भड़काते हैं तो भड़क जाता है और फिर मेरे पास आकर यह सब बात करता है’ समयनाथ की बात सुनकर आंगनबाड़ी सहायिका प्रभा गुस्से से आग बबूला हो उठी और गुस्से में आकर समयनाथ का कॉलर पकड़ तमाचा जड़ते हुए धक्का दिया, जिससे समयनाथ का टीशर्ट फट गई। थोड़ी देर बाद परिजनों ने घर पर समयनाथ की चुनरी के फंदे पर झूलती लाश देखी।
जिसे देख परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर में मातम पसर गया। घटना आग की तरह पूरे गांव में फैली, ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…
रायपुर बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…
रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…
भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…
भोपाल स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…