राजनांदगाव : जिला मुख्य आयुक्त रफीक खान ,राजेश कुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट ,श्रीमती उषा चटर्जी जिला क्रीड़ा अधिकारी नोडलस्काउट गाइड मुख्यालय आयुक्त गाइड, श्रीमती सुनीता चौधरी जिला आयुक्त गाइड , वाय डी साहू विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पदेन सहायक जिला आयुक्त स्काउट के निर्देश एवं मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त स्काउट,श्रीमती जयंत्री टेकाम जिला संगठन आयुक्त गाइड , देवेन्द्र अम्बादे जिला सचिव, विनोद हथेल जिला प्रशिक्षण आयुक्त, विजय टेमभुरकर जिला सह सचिव एवं श्री के मार्गदर्शन में 6 मई को राजनांदगांव वि.खंड के ठा.प्यारेलाल न.पा.नि.शास उ मा शाला में बेसिक एडवांस प्रशिक्षित स्काउटर/ गाइडर रिफ्रेशर/ट्रेनिंग स्टडी असाइनमेंट कोर्स तथा प्रभारी स्काउट गाइड शिक्षकों का बिगीनर्स कोर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया. वि.खंड सचिव राजनांदगांव रमेश दास साहू द्वारा उपस्थित अतिथियों प्रशिक्षित/अप्रशिक्षित शिक्षकों का परिचय कराया और स्काउट प्रार्थना से कार्यशाला को प्रारंभ किया. कार्यशाला के मुख्य अतिथि संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा जी रहे ,श्री वर्मा जी ने स्काउट गाइड की महत्ता,अनुशासन एवं सेवा कार्य का उल्लेख कर शालाओ में स्काउट गाइड गतिविधियों का संचालन करने सभा को संबोधित किया.कार्यशाला को राजेश कुमार सिंह जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त ने स्काउट गाइड के प्रत्येक क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्य की सराहना की और इसके विकास के लिए हर संभव प्रोत्साहन का आश्वासन दिया,इसके साथ ही प्रत्येक शालाओं के प्रवेश द्वार पर स्काउट गाइड की निर्धारित लोगो 3:2 में बनवाने हेतु निर्देशित करने की बात कही .इसके बाद क्रमशः मयूख श्रीवास्तव जिला संगठन आयुक्त, देवेन्द्र अंबादे जिला सचिव, हनुमान दास साहू वरिष्ठ स्काउटर एच डब्ल्यू बी रोवर,श्री मती सुनीता चौधरी,श्रीमती उषा चटर्जी , तिलेश्वर बघेल, संतराम साहू, मुन्ना लाल साहू, प्री.ए.एल टी जिला ट्रेनिग काउंसलर ने कार्यशाला में प्रार्थना,झंडा गीत, अनुमान लगाना,ध्वज शिष्टाचार,गांठ से संबंधित एवं राष्ट्रीय मुख्यालय के द्वारा निर्धारित बिगनर्स कोर्स पाठ्यक्रम दल गठन की जानकारी दी गई. आभार प्रदर्शन वि.खंड शि.अधि. वाय डी साहू ने किया, ध्वज शिष्टाचार और राष्ट्रगान के साथ ही कार्यशाला का समापन हुआ.कार्यशाला में ज्ञानेश्वर प्रसाद नेताम, डी.आर. सिन्हा, राजाराम देवांगन,डुमार दास साहू, नीलम नीरेंद्र साहू , वीरेंद्र टेंबुलकर , दिनेश्वर साहू,श्रीमती सोमिन साहू,श्रीमती भारती रजक,श्रीमती सरिता साहू,शिरीन कौसर,लीना प्रदीप लारेंस,विजय बघेल,ठाकुर प्यारेलाल न.पा.नि.शाला के प्राचार्य बी.एल.साव जी का विशेष सहयोग एवं श्री भगत सिंह ठाकुर वि.खंड स्रोत समन्वयक राजनांदगांव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
