प्रदेश सरकार भी अब जुड़वा बच्चों को मानेगी सिंगल चाइल्ड, नसबंदी कराने पर देगी मिलेंगी दो वेतन वृद्धि

भोपाल.

 मध्य प्रदेश सरकार अब जुड़वा बच्चों को सिंगल चाइल्ड मानेगी. इतना ही नहीं, पहली डिलीवरी में हुए जुड़वा बच्चों के बाद नसबंदी कराने पर दो इंक्रीमेंट भी देगी. नसबंदी शासकीय सेवक स्वयं की या पत्नी की करा सकता है. केंद्र सरकार समेत देश के लगभग 10 राज्यों में जुड़वा बच्चों को सिंगल चाइल्ड माना जाता है.

जुड़वां बच्चों के बाद शासकीय सेवक या उनकी पत्नी नसबंदी (Nasbandi) कराती है तो उसे दो इंक्रीमेट (Increment) मिलेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार समेत देश के लगभग 10 राज्यों में यह नियम पहले से लागू हैं।

मप्र सरकार ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए 1980 के दशक में ‘हम दो हमारे दो’ का नारा लागू किया। इसका पालन करने वालों को अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ दिया गया। 1996-97 में इसे सिंगल चाइल्ड कर दिया गया। तब एक बच्चा होने के बाद नसबंदी कराने वालों को दो इन्क्रीमेंट का फायदा दिया जाने लगा था, लेकिन पहली डिलीवरी में जुड़वां बच्चे हुए तो सिंगल चाइल्ड मानते हुए लाभ नहीं मिलता था। अब इसमें संशोधन किया गया है। अब यदि पहले जुड़वां बच्चे होने के बाद शासकीय सेवक या उनकी पत्नी नसबंदी करवा लेती हैं तो उसे सिंगल चाइल्ड ही माना जायेगा और दो इंक्रीमेंट दिए जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में कहा गया है कि अफसरों और कर्मचारियों को जुड़वां संतान पैदा होने के बाद नसबंदी कराने पर दो अग्रिम वेतनवृद्धि की सुविधा दी जा सकेगी। इससे अब 11 जुलाई 2019 के पहले के मामलों में भी कर्मचारियों को वेतनवृद्धि मिल सकेगी। अभी यह 9 फरवरी 2017 से 11 जुलाई 2019 के बीच के मामलों में पहली डिलीवरी पर जुड़वां बच्चे पैदा होने पर नसबंदी कराने वालों को यह लाभ नहीं मिल पा रहा था।

बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने चार साल पहले 11 जुलाई 2019 को एक आदेश जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि अब पहली डिलीवरी में जुड़वां बच्चे पैदा होने के बाद शासकीय सेवक के स्वयं या पति अथवा पत्नी के नसबंदी कराने पर उसे दो अग्रिम वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। यह लाभ आदेश जारी होने की तारीख से पहले के इस तरह के मामलों में भी दिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने आवश्यक पहल का किया आग्रह

रायपुर  उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…

26 minutes ago
बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…

31 minutes ago
जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

जबलपुर के बड़ा फुहारा में तीन मंजिला इमारत ढही, क्षेत्र सील

 जबलपुर  शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…

31 minutes ago
मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

मध्यप्रदेश पुलिस ने 2,095गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…

36 minutes ago
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री भूरिया

भोपाल  महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…

41 minutes ago
रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर के उरला में 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, कई मजदूर घायल

रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…

44 minutes ago